फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ का चुनाव निरस्त, छात्रों ने लगाया जाम

विज्ञापन
जेसीज चौराहे पर जाम लगाने वाले छात्रों को समझाते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय (टीडी कालेज) के प्राचार्य ने लिंगदोह कमेटी के विपरीत आचरण करने के कारण 12 जनवरी को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को निरस्त कर दिया। इसकी जानकारी होने पर नाराज छात्रों ने सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे जेसीज चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम करीब पंद्रह मिनट चला। मौके पर पहुंचे एसओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने समझा बुझाकर छात्रों को शांत कराया। उधर, टीडी कालेज के प्राचार्य ने छात्र नेता गौरव सिंह और उनके 20 अज्ञात साथियों के खिलाफ कालेज में घुसकर धमकी देने और अराजकता की स्थिति पैदा करने के आरोप में लाइन बाजार थाने में केस दर्ज कराया है। छात्रसंघ चुनाव निरस्त होने के बाद कालेज परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आशंका है कि छात्रों का आंदोलन बढ़ सकता है।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए रविवार को हुए नामांकन के दौरान छात्र नेता गौरव सिंह का विद्यालय प्रशासन ने पर्चा लेने से इनकार कर दिया। इसको लेकर गौरव सिंह सोमवार को अपने साथियों के साथ कालेज परिसर में 12 बजे पहुंचे। इस दौरान उनकी प्राचार्य से झड़प हुई। गौरव का आरोप है कि प्राचार्य ने चुनाव अधिकारी मेजर प्रमेंद्र प्रभाकर सिंह और रजनीश सिंह से मिलने के लिए कहा। इसके बाद जब वह उनके पास पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया तो उसे फाड़कर फेंक दिया गया। वहीं प्राचार्य डा. विनोद सिंह का आरोप है कि छात्रसंघ चुनाव का नामांकन हो चुका है लेकिन छात्र नेता लिंग दोह कमेटी के विपरीत आचरण कर रहे हैं। महाविद्यालय के दोनों गेटों और रास्ते को होर्डिंग, बैनर, पोस्टर से पाट दिया गया है। इसके अतिरिक्त छात्र महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में चुनाव कराना संभव नहीं है। ऐसे में सभी शिक्षक, चुनाव अधिकारी और प्रोटेस्ट कमेटी ने चुनाव कराने असमर्थता जताई है जिसके चलते छात्र संघ चुनाव निरस्त कर दिया गया है। चुनाव निरस्त होने की सूचना पर छात्र नेता आक्रोशित हो गए और जेसीज चौराहे पर आकर कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एसओ मिथिलेश मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
प्राचार्य डा. विनोद सिंह ने कहा कि लिंगदोह कमेटी के विपरीत आचरण करने और चुनाव कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों द्वारा चुनाव कराने में असमर्थता व्यक्त करने की वजह से महाविद्यालय में वर्ष 2017-18 का छात्रसंघ चुनाव निरस्त कर दिया गया है। जान से मारने की धमकी देने और अराजकता की स्थिति पैदा करने वाले छात्र नेताओं के खिलाफ मैंने केस भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें