मुगरडीह में विनय तिवारी के परिवार वालों को सांत्वना देते नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश तिवारी
मुंगराबादशाहपुर। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव ने शनिवार को मुगरडीह गांव नईबाजार में बदमाशों से मुठभेड़ में मारे गए विनय तिवारी के परिजनों मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होने विनय तिवारी की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति से पुरस्कार दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि प्रदेश सरकार इसकी पहल कर रही है। साथ ही साथ पत्नी को सरकारी नौकरी व मुख्यमन्त्री राहत कोष से यथासम्भव मदद दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी , जौनपुर के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह , संतोष मिश्र , शंकर िगरी , राजू दादा , आलोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद थे । उल्लेखनी है कि सोमवार को एलआईसी एजेंट को गोली मारकर 1.10 लाख रू पए लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों से विनय तिवारी जान की परवाह किए बिना ही भिड़ गए थे। बदमाशों ने विनय को गोली मार दी थी। जिससे मौके पर ही इस बहादुर युवक की जान चली गई। विनय ने अपनी जान भलो ही गंवा दी लेकिन उनकी बहादुरी की वजह से ही आस पास के लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया था। बदमाशों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। लूट की लूट के रूपये भी बच गए और बदमाश भी पकड़ लिए गए है। घटना के बाद से ही विनय की बहादुरी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। इसके पहले सांसद केपी सिंह और कई अन्य जनप्रतिनिधि भी उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा चुके हैं।