फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान नहीं खरीदने से परेशान किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय ब्लाक के दतांव धान क्रय केंद्र पर कुछ न कुछ कमी बताकर धान नहीं लेने का आरोप लगाते हुए शनिवार को किसानों ने केंद्र पर हंगामा किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही एसडीएम को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

दतांव धान क्रय केंद्र परे किसानों का धान रोस्टर से नहीं लिया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि धान क्रय प्रभारी को जो किसान अलग से पैसे दे रहा हैं। उसका बिना जांच परख किए ही धान को ले रहे हैं । हालत यह है कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी धान नहीं लिया जा रहा है। उनको यह कहकर वापस कर लिया जा रहा है कि जनसेवा केंद्र द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जा रहा है। हंगामा करने वाले किसानों में पिलकथुआ निवासी मदनेश शुक्ला ने बताया कि तीन महीने से रजिस्ट्रेशन कराकर धान बेचने के लिए क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे है। फिर भी केंद्र प्रभारी द्वारा महज इस लिए धान नहीं लिया जा रहा है। क्योंकी बारीगांव में स्थित अलखनारायण मिश्रा के आनलाईन जनसेवा केन्द्र से रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया हूं। बनकट निवासी प्रेमचन्द्र गुप्ता ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी ने पैसे की मांग किया। पैसा देने से मना करने पर धान में पईया अधिक होने का आरोप लगाकर लेने से इनकार कर दिया गया। बाद में प्रति कुंतल तीन किलो धान की कटौती कर प्रभारी ने धान लेने को तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें