फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अधिसूचना में संशोधन करते हुए प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थी और चार वर्षीय प्राथमिक शिक्षाशास्त्र स्नातक डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दिए जाने आदि मांगों को लेकर बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि चार वर्षीय प्राथमिक शिक्षाशास्त्र स्नातक डिग्री बीएलएड न्यूनतम प्रशिक्षण अर्हता के रूप में शामिल किया गया। कक्षा 6 से 8 तक उच्च प्राथमिक स्तर हेतु शिक्षा स्नातक बीएड को न्यूनतम प्रशिक्षण अर्हता के रूप में शामिल किया जाए। साथ ही बीएड अभ्यर्थियों को 6 माह का प्रशिक्षण कराकर प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति की अनुमति प्रदान की जाए। इस मौके पर अहमद अब्बास खान, विवेकानंद चतुर्वेदी, ओंकार यादव, अनूप यादव, आंचल उपाध्याय, गरिमा पाठक, विवेक मौर्या, आदित्य यादव, अरविंद यादव, अमित, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें