स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुसरना गांव के नाले में पड़े एक अजगर को बुधवार को ग्रामीणों ने मोर के हमले से बचाया। सूचना देने के बाद भी पहुंची पुलिस भी तमाशाबीन बन खड़ी रही। कुसरना गांव के नाले में लगभग 20 किलो व लगभग 8 फिट लम्बा एक अजगरपड़ा था। जिस पर छह मोर हमला कर रहे थे। जिसे देख स्कूली बच्चों ने देखकर शोर मचाना शुरु किया। जिस पर गांव के अनिल,बबलू,पुष्पेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच अजगर को मोर के हमले से बचाया। साथ ही अजगर को एक पेड़ के झाड़ में रख दिया। गांव के पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि वन दरोगा को सूचना दिया गया। लेकिन वन दरोगा नहीं पहुंचे। इसके बाद सौ नंबर पूलिस को सूचना दी। लेकिन पूलिस आने के बाद कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।