रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर सेक्शन के रेलपथ पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को वर्ष 2016-17 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली के नेशनल रेल म्यूजियम चाणक्यपुरी में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर मनोज कुमार केशरी ने बताया कि नार्दर्न इंडियन रेलवे से संबंधित सम्मानित किए गए रेलपथ कर्मचारियों में सेक्शन श्रीकृष्णनगर के सर्वाधिक नौ कर्मचारी हैं । रेलपथ कर्मचारी क्रमश: अभयराज हरिजन , जयनाथ शर्मा , सुधीर कुमार , सन्तराम ,चन्द्रभूषण कुमार ,धीमचन्द तथा सुनील कुमार यादव को उत्तर रेलवे के मुख्य रेल प्रबन्धक ने नकद दस हजार रुपये तथा प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विक्रम सिंह मीना तथा मतिउर्हमान को उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य अभियंता नवीन चोपड़ा ने दो हजार रुपया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।