टीडी ला कालेज के पूर्व प्राध्यापक डा. राम अवतार सिंह को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान विधि भूषण सम्मान से सम्मानित करेगा। संस्थान द्वारा डा. सिंह को सम्मानित किए जाने की घोषणा होने के बाद शिक्षकों के अलावा अन्य क्षेत्रों से जुड़े ने खुशी जताई और उन्हेैं बधाई दी। डा. राम अवतार सिंह विधि की किताब लिखने के लिए भारत सरकार और बिहार सरकार की ओर से सम्मानित किए जा चुके हैं। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुइली भदेवरा गांव निवासी डा. राम अवतार सिंह कक्षा आठ तक की शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से ग्रहण किया। उसके बाद हाईस्कूल और इण्टर की पढ़ाई उन्होंने लखनऊ के डीएवी कालेज से किया। बीएससी एजी की शिक्षा टीडी पीजी कालेज से किया। एलएलबी और एलएलएम उन्होने लखनऊ विश्वविद्यालय से किया। विधि में पीएचडी के लिए वे फ्रांस चले गए। मानद उपाधि लेने के बाद 1975 में वह देश लौटकर आए और टीडी कालेज के विधि विभाग में शिक्षक के पद पर तैनात हुए। उसी वर्ष वह टीडी लॉ कालेज के पहले प्राचार्य भी बना दिए। 2010 में वह रिटायर्ड हो गए। इसी दौरान उन्होने विधि की चार किताबें लिखी। उनकी किताबे आज भी कई ला कालेजों में पढ़ाई जा रही है। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने उन्हे विधि भूषण सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा किया है। इस सम्मान में उन्हे दो लाख रूपये दिए जाएंगे।