स्थानीय थाना क्षेत्र के तिघरा बाजार में बुधवार को अपने एक मित्र के साथ वाइक पर बैठ कर जा रहे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक महेंद्र यादव की मनबढ़ युवकों ने सरेराह पीटाई कर दी। पीड़ित ने एक नामजद सहित चार के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद निवासी बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक महेंद्र यादव बुधवार को अपने पड़ोसी व मित्र फरियाद के साथ उसकी बहन के घर तिघरा बाजार आ रहे थे। उक्त बाजार के पास चार की संख्या में युवकों ने उनकी वाइक रोक कर पिटाई शुरू कर दिया। मौके पर जुटे आस -पास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जाता है कि उनके मित्र की बहन का पड़ोसी से विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर युवकों ने उनकी पिटाई कर दिया।