प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2017-18 के तहत आने वाले आवेदन पत्रों संबंधित इच्छुक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 30 दिसंबर को पूर्वांह 11 बजे से जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र जौनपुर में किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग व जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिएआवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर है। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।