फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबरी पर छूटी पांच कुश्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। स्थानीय क्षेत्र के गजना में रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन धर्मापुर ब्लाक प्रमुख पति अनिल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच आजमाकर एक दूसरे को पटखनी दी। इस दौरान लगभग 16 पहलवानों ने प्रतिभाग किया।राम विलाश गाजीपुर ने संदीप स्टेडियम को,राजू वाराणसी ने अशोक कौलिया को, राकेश यादव स्टेडियम ने सोनू यादव जौनपुर को पटखनी दी। जबकि सुजीत नरायनपुर व अशोक यादव वाराणसी,प्रदीप स्टेडियम व नीरज कोनिया, निगम केराकत व राजन, सिकंदर धर्मापुर व गोविंद वाराणसी, रितेश गाजीपुर व यशवंत वाराणसी की कुश्ती बराबर पर रही। अधिकतर कुश्तियां बराबर पर छूटीं । रेफरी की भूमिका सुबाषचंद व अशोक सोनकर ने निभाई। जबकि संचालन महेंद्र सिंह वाराणसी ने किया ।इस अवसर पर अनिल सिंह,राजेश राय, राम सम्हार यादव ,बबलू सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अनिल यादव लालमन यादव दाल सिंगर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें