फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर, सरपतहां, शाहगंज, मुंगरा, मीरगंज थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर: थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव के पास आटो में गेहूं लाद मनिहांगोविंदपुर से गौराबादशाहपुर ले जा रहा था तभी ऑटो अचानक पलट गया जिसकी वजह से ऑटो में बैठे राकेश साहू 42 निवासी गौराबादशाहपुर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
सुईथाकला: सरपतहां थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग स्थिति खानपुरचौरवा के पास असंतुलित पिकप पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरज पुत्र रमेश यादव 28 निवासी सुईथाकला बजरंग सीमेंट सीट रुधौली बाजार से सीमेन्ट सीट पिकअप पर लेकर सरायमोद्दीनपुर जा रहा था कि खानपुरचौरवा के पास स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण गाड़ी गड्डे में पलट गई। जिससे चालक का एक पैर टूट गया।
विज्ञापन

सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव करौड़ निवासी राधेश्याम सिंह (62) रविवार को साइकल से घर वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने उनकी साइकल में धक्का मार दिया। जिसके चलते वे साइकल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार हेतु पीएचसी मुंगरा में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मीरगंज: थाना के सेमरी बाजार में अपनी दुकान पर जा रहा अधेड़ बाइक की टक्कर से घायल हो गए। इलाज के लिए जौनपुर ले जाया जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिए। मीरगंज थाना के करौर गांव निवासी राधेश्याम सिंह (58) साइकल से अपने दुकान पर जा रहे थे। वह सड़क क्रास कर रहे थे तभी जंघई की तरफ जा रही तेज रफ्तार की बाइक ने धक्का मार दिया जिससे वह घायल हो गए। बाइक सवार भाग गया। लोग उनको मुंगराबादशाहपुर अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। पंवारा पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।
शाहगंज: कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव यूनियन बैंक के पास आमने सामने दो बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार हेतु पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां डाक्टरों द्वारा इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सरपतहां थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी बब्लू दुबे (40) पुत्र रामकृपाल अपनी बाइक से आजमगढ जा रहे थे। बडागांव यूनियन बैंक के पास पहुंचे थे कि शाहगंज रेलवे स्टेशन से अपने घर वापस जा रहे अकबरपुर जिले के बेवाना थाने के उमरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (37) पुत्र मनोकामिना सिंह पड़ोसी विपिन उपाध्याय (27) पुत्र देवी प्रसाद उपाध्याय बडागांव में दोनों बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। उपचार हेतु पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां डाक्टरों द्वारा इलाज के दौरान धर्मेंद्र सिंह एवं बबलू दुबे की हालत गंभीर देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें