जौनपुर। कसेरी बाजार नवाब बाग स्थित शिया जामा मस्जिद में पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा व उनके छठे उत्तराधिकारी इमाम हजरत जाफार सादिक की हेलादत पर जश्न-ए-ई मिलादुन्नबी आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत तेलावते कुराने मजीद से हुआ। इस दौरान महफिल में मौलाना महफुजुल हसन खां ने कहा कि इस्लाम की शिक्षा भाईचारे का संदेश देती है।
शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली शेख अली मंजर डेजी ने सभी को पैगंबरे इस्लाम व इमाम जाफरे सादिक के वेलादत की मुबारकबाद दी। महफिल व मिलाद की नेजामत असलम नकवी ने किया। इश्तेयाक सलमानी, अली ऐरान अब्बास, लड्डन खां, अनवर जौनपुरी, अफरोज जौनपुरी, राशिद रन्नवी, शुजाअत अली ने नातिया कलाम एवं कशीदा पेश किया। मिलाद की नेजामत असलम नकवी ने किया। इस अवसर पर हाजी समीर अली, हाशिम खां, हाजी सैयद मो. हसन, तहसीन अब्बास सोनी, काजी आफताब अहमद, एमएम हीरा, मिर्जा बाबर, हसन अब्बास तालिब रजा शकिल, शहनवाज हैदर, कैसर अब्बास, राजू मिर्जा, दानिश अलमदार, अब्बास हैदर, नासिर रजा गूड्डू, अंसर हुसैन आदि मौजूद रहे।