इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसजन
जौनपुर। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके दीर्घायु की कामना की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने केक काट कटा और उपस्थित कांग्रेस जनों को उसे वितरित किया। उन्होंने सोनिया गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने भारतीय नारी की सभ्यता व संस्कृति को आत्मसात करके मिशाल पेश किया है। प्रधानमंत्री के पद को ठुकरा कर त्याग का उदाहरण पेश किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू, पं. यतींद्रनाथ त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह, छोटेलाल यादव, तिलकधारी निषाद, राकेश उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव, इंद्रसेन श्रीवास्तव, साजिद हामिद, प्रेमनारायण यादव, अनिल कुमार पांडेय उपस्थित रहे।