फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि के 26 केंद्रों पर होगी सेमेस्टर परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 14 दिसंबर से 10 जनवरी तक 26 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। इसके लिए पांच जिलों में कुल 26 कालेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं दोपहर 12 से अपराह्न तीन बजे तक एक ही पाली में कराई जाएंगी। परीक्षा में 24320 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। जौनपुर में सबसे अधिक 11 और गाजीपुर में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के बीएड, एमएड और एलएलबी की परीक्षाएं 14 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए जौनपुर में राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ, मोहम्मद हसन पीजी कालेज, राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज, पीजी कालेज समोधपुर, बयालसी पीजी कालेज जलालपुर, कुटीर महाविद्यालय चक्के, पीजी कालेज मड़ियाहूं, सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर, नागरिक पीजी कालेज जंघई, गन्न कृषक पीजी कालेज ताखा शाहगंज और श्री गणेश राय पीजी कालेज डोभी, इलाहाबाद में नागरिक पीजी कालेज जंघई को केंद्र बनाया गया है। इसी प्रकार गाजीपुर में परीक्षा के लिए सात केंद्र, मऊ में दो और आजमगढ़ में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में प्रथम सेमेस्टर के 17320 और द्वितीय सेमेस्टर के 7000 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी केंद्रों को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है।
टीडी पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के कारण टीडी कालेज का परीक्षा निरस्त कर दिया गया है। इस सेंटर के छात्र मोहम्मद हसनी पीजी कालेज केंद्र पर परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने कहा कि टीडी कालेज में चुनाव को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। परीक्षा के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए टीडी कालेज का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया है। इस सेंटर के सभी छात्र मोहम्मद हसन पीजी कालेज केंद्र पर परीक्षा देंगे। परीक्षा कराने के लिए कालेज प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें