फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडीएम का क्रय केन्द्रों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। धान क्रय केंद्रों पर खरीद न होने की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने निरीक्षण करा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी ने शुक्रवार को महराजगंज के तीन धान क्रय केन्द्रों पर करीब तीन बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केन्द्र भटौली गोठवा में ताला लगा था और प्रभारी नरसिंह यादव नदारत रहे। कोल्हुआ क्रय केन्द्र के भी प्रभारी नदारद थे। यहां बोरा नहीं होने पर खरीद बंद था। एसडीएम ने विभाग के एमडी से कहा कि दोनों प्रभारियों के खिलाफ केस दर्ज कराएं।
विज्ञापन

एसडीएम बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी ने शुक्रवार करीब तीन बजे महराजगंज के साधन सहकारी समिति कोल्हुआ, भटौली गोठवा और महराजगंज एफसीआई धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र भटौली गोठवा में ताला लगा था और प्रभारी नरसिंह यादव नदारत रहे। कोल्हुआ क्रय केंद्र पर सेल्समैन मातादीन मौजूद रहे। सेल्समैन ने बताया कि बोरा न होने के कारण धान खरीद बंद है। प्रभारी सर्वदेव दूबे भी नदारत रहे। दोनों केन्द्रों के प्रभारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने विभाग के एमडी से एफआईआर दर्ज करवाने को कहा। इसके बाद एसडीएम महराजगंज एफसीआई केन्द्र पर पहुंचे जहां खरीद चल रही थी और कुछ किसान भी मौजूद थे। उन्होंने रजिस्टर का अवलोकन किया और किसानों से भी बातचीत की। इब्राहिमपुर के किसान अशोक सिंह, रामनाथ और बाबूराम ने बताया कि भटौली, गोठवा और कोल्हुआ क्रय केंद्र अक्सर बंद रहता है जिसके चलते अधिकतर किसान महराजगंज एफसीआई पर ही तौल करवा रहे हैं। प्रभारी आशुतोष चौरसिया ने एसडीएम को बताया कि एफसीआई केंद्र पर अब तक 101 किसानों का करीब 3800 क्विंटल धान की तौल हो चुकी है। लगभग 95 प्रतिशत किसानों का भुगतान भी हो चुका है। दूसरी तरफ भटौली गोठवा के प्रभारी नरसिंह यादव का कहना है कि जिस समय जांच करने एसडीएम पहुंचे थे उस समय वे किसानों के भुगतान हेतु महराजगंज बैंक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें