फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को खुद करनी होगी अपनी सुरक्षा

विज्ञापन
बिहारी महिला महाविद्यालय में आयोजित महिला सुरक्षा गोष्ठी में शामिल छात्राएं
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर स्थित जय बजरंग महिला पीजी कालेज में महिला सुरक्षा व सख्तीकरण जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को गोष्ठी हुई। इसमें क्षेत्राधिकारी मछलीशहर सौम्या पांडेय ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। उनकी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने तमाम व्यवस्था की है। महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। कहीं आपराधिक लोगों से घटना होने की आशंका पर पुलिस को सूचना दें, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। सूचना गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, आईजीआरएस, ई एफआईआर की सुविधा दी गई है। संचालन डा. अनुपमा श्रीवास्तव ने किया। प्रबंधक घनश्याम मिश्रा ने आभार जताया। इस मौके पर थाना प्रभारी केके मिश्रा, एस आई राजेश दुबे, राम श्री गुप्ता, डा. अर्चना श्रीवास्तव, राधेश्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे। मछलीशहर: बिहारी महिला महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी सौम्या पांडेय ने कहा कि छात्राओं में आत्म विश्वास का होना जरूरी है। तात्कालिक बुद्धि क्षमता और आत्मविश्वास से नारी सुरक्षा की जा सकती है। महिला सामाख्या, जनविकास संस्थान के सदस्यों ने भी जानकारी दी। उधर, जन विकास संस्थान की ओर से रैली निकाली गई। रैली फौजदार इंटर कालेज से निकलकर नगर में भ्रमण करते हुए गोष्ठी में बदल गई। गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा ने डायल 1090,181और 100 के बारे में जानकारी दी। जन विकास संस्थान के महाजन अली, धर्मदेव राजेंद्र, इंद्रजीत मोनिका शिक्षक दिवाकर प्रचेता ,छात्रा सुषमा यादव और सोनाली सिंह ने संबोधित किया। बिहारी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या चंदा वर्मा ने अध्यक्षता की। संचालन रमाशंकर शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें