औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्रीकृष्णा अस्पताल में कमला देवी मानव कल्याण सेवा समिति की तरफ से आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर का उद्घाटन डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने फीता काट कर किया। उन्होंने ने कहा कि गरीबों की हर संभव मदद करना ही सच्ची सेवा है। ऐसे कार्यों में धन का सदुपयोग करना ही सार्थक कदम होता है। उन्होंने कहा कि संस्था ने जो नेत्र शिविर का आयोजन किया है वह सराहनीय कार्य है। अस्पताल के संचालक डा. बीएल वर्मा ने बताया कि 250 लोगों को निशुल्क चश्मा वितरण तथा 103 लोगों के आंखों के आपरेशन के लिए पंजीकरण किया गया है। संचालन रामखेलावन मिश्रा व अध्यक्षता स्वामी इच्छुक दास महराज ने किया। संस्था के अध्यक्ष रामबली मिश्र तथा प्रबंधक गुलाब मिश्रा ने आगुंतकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर डा. जय प्रकाश तिवारी, अनुपम तिवारी, शीतला मिश्रा, सुरेश दूबे,नीता वर्मा,आज़म राइन, अवनीश मिश्रा, विपीन मिश्रा, अभय सिंह, पप्पू मिश्रा, महेश मिश्रा, अरूण मिश्रा, नीतेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।