राजकीय पुरुष चिकित्सालय से बुधवार को चिकित्साधीक्षक डा. डीएस यादव के नेतृत्व में मिशन इन्द्रधनुष की जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। जिसमें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। चिकित्सालय व सेन्ट थामस इण्टर कालेज के छात्रों द्वारा निकाली गई रैली जेसीज चौक से आजमगढ़ मार्ग, पुरानी बाजार, पुराना चौक, एराकियाना, मुख्य मार्ग, लोहा मण्डी में भ्रमण करके सरकार की मिशन इन्द्रधनुष योजना के विषय में बैनर, तख्तियों व नारों के माध्यम से लोगों को जानकारी देते हुए टीकाकरण के लिए जागरूक किया। चिकिसाधीक्षक डा. डीएस यादव ने बताया कि सरकार की योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में डा. एमके गुप्ता, डा. आरके वर्मा, डा. आरबी यादव, डा. हरिओम मौर्य, डा. जमालुद्दीन खान, मो. अब्बास बिस्मिल्ला, एएन यादव, ग्रीश यादव, नीलम यादव मौजूद रही।
मिशन इन्द्रधनुष रैली निकाली
शाहगंज। राजकीय पुरुष चिकित्सालय से बुधवार को चिकित्साधीक्षक डा. डीएस यादव के नेतृत्व में मिशन इन्द्रधनुष की जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। जिसमें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। चिकित्सालय व सेन्ट थामस इण्टर कालेज के छात्रों द्वारा निकाली गई रैली जेसीज चौक से आजमगढ़ मार्ग, पुरानी बाजार, पुराना चौक, एराकियाना, मुख्य मार्ग, लोहा मण्डी में भ्रमण करके सरकार की मिशन इन्द्रधनुष योजना के विषय में बैनर, तख्तियों व नारों के माध्यम से लोगों को जानकारी देते हुए टीकाकरण के लिए जागरूक किया। चिकिसाधीक्षक डा. डीएस यादव ने बताया कि सरकार की योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में डा. एमके गुप्ता, डा. आरके वर्मा, डा. आरबी यादव, डा. हरिओम मौर्य, डा. जमालुद्दीन खान, मो. अब्बास बिस्मिल्ला, एएन यादव, ग्रीश यादव, नीलम यादव मौजूद रही।