37 वीं जूनियर एवं सब जूनियर जिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन देवकली केराकत में हुआ। जिसका उद्घाटन विधायक दिनेश चौधरी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ।
सब जूनियर फ्री स्टाइल के लिए 45 किलो भार वर्ग में कमलेश यादव, धर्मापुर, 48 किलो भार वर्ग में विशाल राजभर उसराव, 51 किलो भार वर्ग में राकेश यादव स्टेडियम, 55 किलो भार वर्ग में गोरखनाथ यादव कोनिया, 60 किलो भार वर्ग में संदीप यादव स्टेडियम, 65 किलो भार वर्ग में लालू यादव कोनिया, 71 किलो भार वर्ग में सुनील यादव नई बाजार, 80 किलो भार वर्ग में किशन सिंह कोनिया, 92 किलो भार वर्ग में देवेश कुमार यादव सेवईनाला प्रथम रहे।
सब जूनियर ग्रीको रोमन में 45 किलो भार वर्ग में गौरव कुमार बसवते, 48 किलो भार वर्ग में प्रियांशु कोनिया, 51 किलो भार वर्ग में सौरभ कुमार बसवते, 55 किलो भार वर्ग में सुजीत गोविन्दपुर, 60 किलो भार वर्ग में मनीष यादव सेवईनाला, 65 किलो भार वर्ग में सौरभ यादव सेवईनाला, 71 किलो भार वर्ग में सुनील सोनकर सेवईनाला प्रथम रहे। जूनियर फ्री स्टाइल के 57 किलो भार वर्ग में रोहित यादव केराकत, 61 किलो भार वर्ग में लकी चौहान सेवईनाला, 65 किलो भार वर्ग में धनंजय यादव स्टेडियम, 70 किलो भार वर्ग में पंकज कुमार कोनियां, 74 किलो भार वर्ग में विकास यादव कोनियां, 79 किलो में प्रदीप यादव कोनिया, 86 किलो में सूरज बहरीपुर, 125 किलो में अभिषेक यादव कोनिया प्रथम रहे। ग्रीकोरोम जूनियर में 55 किलो में आल्हा यादव ठकुरची, 60 किलो में सत्यप्रकाश गौतम सेवईनाला, 63 किलो भार वर्ग में विवेक यादव ठकुरची, 72 किलो में पवन यादव कोनियां, 77 किलो में रोहित भारत यादव कोनिया, 82 किलो में सुजीत यादव नईबाजार, 87 किलो में राज निषाद स्टेडियम, प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया गया। निर्णायक की भूमिका में राष्ट्रीय पहलवान सेना लालजी यादव, राजीव यादव इलाहाबाद, अशोक स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय पहलवान लक्ष्मण यादव रहे। संचालन राम मूरत यादव ने किया।