फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज सोंधी ब्लाक परिसर में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा और अधिकार दिलाने के लिए ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने किया। महिला समाख्या की कठपुतली टीम द्वारा बाल विवाह, किशोरी शिक्षा और घरेलू हिंसा पर प्रस्तुतीकरण किया गया। सोहानी एवं रजनी ने महिला समाख्या कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सीडीपीओ ऊषा देवी ने महिला और बाल कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। पोस्टर प्रतियोगिता में जय किसान इंटर कालेज के नेहा कन्नौजिया को प्रथम, रूबी मौर्य को द्वितीय व पिंकी गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। संचालन उषा शर्मा ने किया। सन्नो राय द्वारा प्रतिभागियों का आभार ज्ञापन किया गया। गोष्ठी में मुख्य रूप से सुषमा रेखा पूनम संगीता उमा, रेणु, सूर्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें