फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर को स्वच्छ बनाने और जन समस्याओं को दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी शीघ्र ही मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक खोलेगी। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं शहर को स्वच्छ बनाने और सभी ऐतिहासिक स्थल पर गमले लगाने का संकल्प लिया है। ये बातें आम आदमी पार्टी की रविवार को केंद्रीय कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डा.अनुराग मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में कही गईं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं डा.बीना त्रिपाठी ने कहा कि जनता ने जो भी वोट हमें दिया है वह पार्टी का जनाधार है। हमारी पार्टी जनता के उम्मीदों पर खरा उतरेगी। हम जन समस्याओं को निस्तारण कराने का कार्य हमेशा करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। शहर को स्वच्छ बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आम आदमी मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक खोलेगी। इसके जरिये जनता की सेवा की जाएगी। बैठक में ठाकुर प्रसाद राय, वीपी सिंह, चंद्रबली सोनकर, मयंक कुमार साहू, मोहम्मद जैदी, अजय यादव, मनीष केशरी, रिजवान अहमद, सजर अहमद, डा.अमीत श्रीवास्तव, मोहम्मद हैदर खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें