फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में सिकन्दरा का रहा दब दबा 18-14-30

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक बाल क्त्रस्ीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि बीडीओ प्रीती तिवारी ने कहा कि बच्चों के शैक्षिक विकास के साथ साथ पाठ्य सहगामी क्त्रिस्याओं में भी भागीदारी आवश्यक है। इससे उनका शारीरिक विकास सम्भव है। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बालक वर्ग 100 मीटर में सिकन्दरा को पहला, बालिका वर्ग 100 मीटर व 200 मीटर मे यहीं की अंकिता ने बाजी मारी। 50 मीटर में डमरुआ के विशाल को पहला, बालिका में कोल्हनामऊ की अजंली ने जीती। 100 मीटर बालक वर्ग में प्राथमिक फिरोजपुर के रोशन व उच्च प्राथमिक वर्ग में शाहिल, 200 मीटर में लाखौवा के सचिन सरोज विजयी रहे। श्रुत लेखन में अभिनव विद्यालय सुरुवारपट्टी की चन्द्रकला, जूनियर वर्ग में जमालपुर के शुभम यादव विजयी रहे। चित्र कला प्राथमिक का खिताब मनी प्रजापति डीहझानिया व जूनियर का अलीगंज के अजय कुमार ने जीता। इससे पहले मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि बीइओ रमा पांडेय का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। दुर्गापार पोखरियापुर की बच्चियों ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कुल्हनामऊ खास की बच्चियों ने स्वच्छ भारत मिशन पर एकांकी प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र वितरण खण्ड शिक्षा अधिकारी रमा पांडेय व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मेजबान विद्यालय की प्रधानाध्यापक निर्मला यादव, अमरावती पाल, शैलेश चतुर्वेदी, अनुपम श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह:, राजेंद्र यादव, देशबन्धु, बृजेंद्र मिश्र, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, डा. सन्तोष सिंह, सतीश सिंह आदि सक्त्रिस्य रहे। निर्णायक मंडल में रवि मिश्र, विनय सिंह, दिनेश यादव, राजेंद्र प्रजापति, सन्तोष रजक, राम चंद्र यादव ,अनन्त प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें