फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
चौकिया मंडी स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी
विज्ञापन
जौनपुर। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए मतगणना की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। मतगणना कर्मचारियों को पहली दिसंबर को मतगणना स्थल पर चौकिया धाम मंडी परिसर में सुबह छह बजे पहुंचने का निर्देश दिया गया है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने गुरुवार को बैठक कर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका परिषद जौनपुर की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, परियोजना निदेशक पीके राय, डीडीओ दयाराम को तैनात किया गया है। मतगणना की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। उन्होंने सभी मतगणना कार्मिक को प्रात: 6 बजे अपने तैनाती स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। कहा कि मतगणना प्रात: 8 बजे से शुरू हो जाएगी।
बैठक के बाद जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने पुलिस अधीक्षक केके चौधरी के साथ मतगणना स्थल का का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मीडिया के लिए मतगणना स्थल पर बरगद के पेड़ के पास बैठने की व्यवस्था की गई है। मीडिया कर्मियों और मतगणना कार्मिक के वाहन मंडी आवासीय परिसर पर खड़ा कर सकेंगे। मतगणना परिसर में चेकिंग के बाद लोगों को जाने दिया जाएगा। एजेेंट चौकिया मंदिर तिराहे एवं स्टेशन रोड पर बने स्टैंड पर वाहन रखकर पुलिस चौकी गेट पर जांच के बाद मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। मंडी परिसर में सरकारी अधिकारियों को छोड़कर किसी के वाहन का प्रवेश नहीं होगा। नगर मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर नृपेंद्र यातायात की व्यवस्था देखेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. अनिल पांडेय सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट आरपी मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, डीडीओ दयाराम वीडियो प्रभारी जयप्रकाश डीएसटीओ रामनरायन यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी उमाशंकर वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी इंद्रदेव यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें