जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम मेें अंतर महाविद्यालयीय भारोत्तोलन पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित की गई। इसमें सात महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 56 किलोग्राम भार वर्ग में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर के धर्मेंद्र यादव प्रथम, सिंगरामऊ पीजी कालेज जौनपुर के रवींद्र यादव दूसरे स्थान पर रहे।
बासठ किलोग्राम भार वर्ग में पीजी कालेज गाजीपुर सुरेंद्र यादव प्रथम, द्वितीय अमरजीत पाल सिंगरामऊ जौनपुर रहे। 69 किलोग्राम भार वर्ग में सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर जौनपुर के राजन यादव प्रथम, पीजी कालेज गाजीपुर के सुमित तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। 77 किलोग्राम भार वर्ग में सूर्यबली महाविद्यालय देवकली के अंकुर यादव प्रथम, 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर के दीपक यादव प्रथम, 94 किलोग्राम भार वर्ग में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर के प्रवीण कुमार जायसवाल प्रथम रहे। 105 किलोग्राम भार वर्ग में पीजी कालेज गाजीपुर के रजनीश प्रताप प्रथम रहे। 105 किलोग्राम भार वर्ग में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर की आरुषी श्रीवास्तव प्रथम रहीं। बाडी बिल्डिंग में 60 किलोग्राम भार वर्ग में मुत्युंजय गुप्ता प्रथम, भूपेंद्र यादव द्वितीय रहे। 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर के शरद प्रथम, 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर के उपांशू जायसवाल प्रथम, 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर अचिन्तय पांडेय प्रथम रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वित्त अधिकारी एमके सिंह, डा. रामाश्रय शर्मा, डा. राजकुमार सोनी, अशोक सिंह, संजय श्रीवास्तव, डा. सुशील कुमार प्रजापति, दिग्विजय सिंह, डा. राजेश सिंह, खेल सहायक रजनीश सिंह, अरुण कुमार सिंह, निर्णायक की भूमिका में एकलाख खान, प्रदीप कुमार, अमित सैनी, मुख्य रेफरी, डा. संजय राय आदि उपस्थित रहे।