फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी टीवी के निगहबानी में रहेगा स्ट्रांग रुम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसी टीवी कैमरे की निगहबानी में स्ट्रांग रूम रहेगा। जहां मतदान के बाद मत पेटी रखी जाएगी। स्ट्रांग रूम में कैमरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान कुल 22 सीसी टीवी कैमरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 29 नवंबर को मतदान होना है। मतदान होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इस दौरान नगर पालिका परिषद जौनपुर व नगर पंचायत जफराबाद में वोट पड़ने के बाद मतपेटियों को रखने के लिए मंडी समिति चौकिया, नगर पालिका परिषद शाहगंज व नगर पंचायत खेतासराय में वोट पड़ने के बाद मतपेटियों को रखने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति शाहगंज, नगर पालिका परिषद मुगराबादशाहपुर व नगर पंचायत मछलीशहर में वोट पड़ने के बाद मतपेटियों को रखने के लिए बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर, नगर पंचायत मड़ियाहूं में वोट पड़ने के बाद मतपेटियों को रखने के लिए स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज, नगर पंचायत केराकत में वोट पड़ने के बाद मतपेटियों को रखने के लिए पब्लिक इंटर कालेज केराकत और नगर पंचायत बदलापुर में वोट पड़ने के बाद मत पेटियों को रखने के लिए सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इन स्ट्रांग रूमों में मतपेटियों की सुरक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है। इस दौरान कुल 22 सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिसमें नगर पालिका परिषद जौनपुर में चार और नगर पालिका शाहगंज व मुंगरा बादशाहपुर में तीन-तीन कैमरे लगाए जाएंगे। जबकि नगर पंचायत मड़ियाहूं, बदलापुर, केराकत, मछलीशहर, खेतासराय व जफराबाद में दो दो सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोट:
मतदान होने के बाद स्ट्रांग रूम में रखी जाने वाली मतपेटी की सुरक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसके लगाने की तैयारी की जा रही है।
आरपी मिश्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें