जिला महिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला महिला अस्पताल में बेबी शो का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अस्पताल सीजर और नॉर्मल डिलेवरी में पैदा हुए दो दर्जन से अधिक बच्चे शामिल हुए। बेबी शो के दौरान नवजात बच्चों का वजन किया गया और उनकी मां से बच्चे के टीकाकरण और स्तनपान कराने के बारे में जानकारी ली। बेबी शो में प्रथम पुरस्कार काश्वी पुत्री आशीष श्रीवास्तव, द्वितीय पुरस्कार मोहम्मद हाजमा पुत्र मोहम्मद अख्तर, तृतीय पुरस्कार जोहन खान पुत्र शफीउल्लाह खान को दिया गया। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. संदीप सिंह ने कहा कि इस आयोजन उद्देश्य बच्चों के टीकाकरण और स्तनपान के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बच्चे के पैदा होने के आधे घंटे अंदर केवल मां का ही दूध दिया जाना चाहिए। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरके सरोज के साथ चयन कमेटी के डॉ उपेंद्र प्रताप सिंह, डॉ आशीष यादव, संतोष सिंह समेत बंशराजी लाल मनी, महालक्ष्मी स्मिता सिंह, आशा मौजूद रही।