फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सड़क पर ही जला दिया जाता है कूड़ा

विज्ञापन
जौनपुर में जलाया जा रहा डंप किया गया कूड़ा
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कूड़ा जलाने पर रोक लगाई है लेकिन जिले में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण अब भी कूड़ा जलाया जा रहा है। शहर हाईवे के किनारे नगरपालिका की ओर से डंप किए गए कूड़े को जलाए जाने से दिन रात धुआं उठता रहता है। इससे आने जाने वालों और आसपास के लोगों का दम घुटता है। लोगों ने कई बार जिलाधिकारी व नगरपालिका के अधिकारियों से भी शिकायत की है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। हालांकि इस मसले पर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि अब इस समस्या का निराकरण होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्राशासन के पास शहर के निकलने वाला कूड़ा निस्तारण का कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं है। जहां तहां नदी व सड़क किनारे ही कूड़ा डंप कर दिया जाता है। जेसीज चौराहे से वाजिदपुर की तरफ और सिपाह रोड पर सड़क के किनारे जगह जगह कूड़ा डंप किया गया है। इसी कूड़े से अक्सर धुआं उठता रहता है। धुएं के चलते वाजिदपुर से जेसीज और जेसीज से सिपाह की तरफ जाने वाले लोग मुहपर रुमाल रखर या मास्क लगाकर आते जाते हैं। आस पास रहने वाले लोगों की स्थिति और भी खराब है। धुएं के चलते लोग सांस के मरीज हो रहे हैं। जेसीज चौराहे के पास जहां कूड़े जलाने से धुआं उठ रहा है वहीं पास में ही कई निजी अस्पताल भी हैं। जिससे वहां भर्ती मरीज और तीमारदारों को भी समस्या होती है। शुक्रवार को अमर उजाला ने शहर में कूड़ा जलाने की पड़ताल की तो इस समस्या से बेहद बदतर हालात दिखे। जेसीज चौराहे पर ठेले पर वड़ा पाव की दूकान चलाने वाले बहादुर सोनकर कहते हैं कि कई बार तो स्थिति ऐसी हो जाती है कि शाम को जल्दी दुकान बंद करनी पड़ती है। चारो तरफ गूंज रहे धुएं के चलते कोई इधर रुकता ही नहीं। जो आता है तो नाक पर रुमाल रख कर जल्दी भागने की कोशिश करता है। डा. एमपी यादव कहते हैं कि नगरपालिका के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता दिख रहा। वह कहते हैं कि धुएं के चलते मरीज, तीमारदार, डाक्टर, राहगीर सभी को परेशानी होती है।
बीते दस सितंबर को जेसीज चौराहे के पास सड़क किनारे कूड़े में आग लगने से पूरे इलाके में इस कदर धुआं गूंज उठा था और घर के अंदर कमरे में सो रहे लोगों का दम घुटने लगा। कई लोगों को खांसी आने लगी। परेशान लोगों ने आधी रात को डीएम को फोन पर समस्या की जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर आधी रात में ही फायर ब्रिगेड पहुंचा और आग बुझाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें