फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत हार नहीं, प्रतियोगिता में सहभागिता रखती है मायने: कुलपति

विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में बालीवाल खेलती महिला टीम
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर के एकलव्य स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय अन्तर्महाविद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगता में विजेता खिलाडिय़ों को कुलपति, प्रो राजाराम यादव ने मेडल एवं पुरस्कार से सम्मनित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीत हार जीवन में मायने नही रखती अपितु खेल में सहभागिता जरूरी है। समापन के मौके पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, प्रो बीबी तिवारी, चीफ रेफरी दिनेश जायसवाल, आयोजन समिति के सदस्य डॉ, विरेन्द्र विक्रम यादव, डॉ. रामाश्रय शर्मा, श्री देवेन्द्र कुमार सिंह, आयोजन सचिव डॉ. राजकुमार सोनी, डॉ, विजय तिवारी, डॉ. विनय वर्मा, डॉ शैलेष प्रजापति, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, सचिव डॉ. शेखर सिंह, पूर्व सचिव डॉ. जे.बी सिंह, आदि लोग उपस्थिति रहे। 100 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में मो. हसन पीजी कालेज के सावन शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया जबकि नागरिक पीजी कालेज जंघई के शशिकांत दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में मडिय़ाहूं पीजी कालेज मडिय़ाहूं की रूपा देवी प्रथम, सल्तनत बहादुर पीजी कालेज की शिवानी सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हाफ मैराथन दौड़ में पुरूष वर्ग में हरेन्द्र चौहान आशा पीजी कालेज गाजीपुर प्रथम, अनिल सिंह यादव पीजी कालेज गाजीपुर द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में निशा यादव सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर प्रथम स्थान पर रहीं। 5 किलोमीटर वाक महिला में श्वेता गुप्ता पं. दीन दयाल उपाध्याय पी.जी. कालेज, सैदपुर गाजीपुर प्रथम, प्रियंका यादव, पं. दीन दयाल उपाध्याय पी.जी. कालेज, सैदपुर गाजीपुर द्वितीय स्थान हासिल किया। 400 रिले दौड़ पुरूष वर्ग में पंकज यादव, राहुल यादव, सुजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार यादव पं दीन दयाल उपाध्याय पी.जी. कालेज, सैदपुर गाजीपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि मनीष कुशवाहा, गोपाल सिंह यादव, रवि यादव, रविन्द्र कुशवाहा, स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, गाजीपुर, ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में शान्ति राय, शान्ति कन्नौजिया, अल्का मिश्रा, आराध्या लक्ष्मी, पीजी कालेज गाजीपुर ने पहला स्थान हासिल किया। टीम चैम्पियनशिप (पुरूष) हण्डिया पीजी कालेज हण्डिया प्रथम, मो. हसन पीजी कालेज जौनुपर द्वितीय एवं सल्तनत बहादुर पीजी कालेज, बदलापुर, जौनपुर तृतीय रही। टीम चैम्पियनशिप (महिला) मों हसन पीजी कालेज जौनुपर प्रथम, पं. दीन दयाल उपाध्याय पी.जी. कालेज, सैदपुर, गाजीपुर द्वितीय एवं सल्तनत बहादुर पीजी कालेज, बदलापुर, जौनपुर तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें