टीडी कालेज के खेल मैदान पर जनसभा का विरोध करते खिलाड़ी।
जौनपुर। टीडी कालेज के शहीद उमानाथ सिंह स्टेडियम में 21 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की जनसभा को लेकर खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई है। खिलाड़ियों ने प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा है जिसमें आरोप लगाते हुए कहा कि रैलियों में बांस बल्ली गड़ने की वजह से गड्ढे हो जाते हैं और उसमें खिलाड़ियों का पैर फंस जाता है जिससे वे घायल हो जाते हैं। पूर्व की रैलियों का उदाहरण देेते हुए उन्होंने कहा कि जब भी रैली हुई है पंद्रह से बीस दिन खेल नहीं हो पाता है। आक्रोश व्यक्त करने वालों में आदित्य प्रकाश भारद्वाज, रोहित यादव, प्रदीप पाल, मनीष साहू, पीयूष सिंह, विशाल यादव, अमर सिंह आदि खिलाड़ी शामिल हैं।