जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि के बीएड सत्र 2017-19 प्रथम सेमेस्टर तथा बीएड सत्र 2016-18 तृतीय सेमेस्टर, भूत पूर्व, कैरी फ ारवर्ड की परीक्षा 14 से 20 दिसंबर तक होगी। परीक्षाएं 12 से 3 बजे तक एक पाली में होगी। एमएड सत्र 2017-19 प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2016-18 तृतीय सेमेस्टर एवं 2015-17 चतुर्थ सेमेस्टर तथा भूतपूर्व एवं कैरी फारवर्ड की परीक्षा 14 से 22 दिसंबर तक होगी। यह परीक्षा 12 से 3 बजे तक एक पाली में होगी। एलएलबी प्रथम सेमेस्टर एलएलबी तृतीस सेमेस्टर व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 14 दिसंबर से 08 जनवरी तक होगी। यह परीक्षा 12 से 3 बजे तक एक ही पाली में होगी। बीबीए, बीसीए की परीक्षा 7 दिसंबर से शुरू होंगी।