फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम पर निकला ताजिए का जुलूस, उमड़े अकीदतमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर । शहीदाने कर्बला का चेहलुम आज शहर में बड़ी अक़ीदत व एहतेराम से मनाया गया। इस मौके पर ताजिया, अलम ताबूत का जुलूस निकाला गया। कठघरा स्तिथ मिजऱ अबू जाफर इमाम चौक के ऐतिहासिक चेहलुम की मजलिस को शिया धर्म गुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने ख़िताब करते हुए कहा की क़ुरआन में कायनात का पूरा इल्म है। हक़ हमेशा जालिम पर भारी होता है, हर तरफ सच्चाई, हक़ का बोलबाला होता हैं और जालिमो का मुहँ काला होता हैं ।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा हजऱत इमाम हुसैन की शहादत के बाद उनके घर वालो को एक साल तक कैदखाने में रखा गया। लेकिन सच्चाई, हक़, इंसाफ बचाने के लिए हजऱत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम अपने 72 साथियो के साथ शहीद हो गए। उनके घर वालो को असीर तक किया, कैदखानो में रखा, लेकिन आज हक़ जिंदा हैं। ये मजलिसे जालिम का मुहँ काला करने और मजलूम का साथ देकर हक़ जिंदाबाद कहने का पैगाम देती हैं। अंत में मौलाना ने शहीदाने कर्बला के दर्दनाक मसाएब को सुनाया तो अजादार फफक कर रो पड़े। मजलिस के बाद अंजुमन हुसैनिया ने तुर्बत , ताजिय़ा व अलम का जुलुस निकाला,यहाँ दुलदुल अलम,ताबूत का जुलूस निकला । जुलूस के तारापुर पहुचने पर डा.ॅ कमर अब्बास ने तकरीर किया । जिसके बाद जुलुस परंपरागत रास्तो से होता हुआ कर्बला कठघरा में समाप्त हुआ । चेहलुम की मजलिस की सोजख़ानी डॉ. विकार, मोहम्मद मुस्लिम एवं उनके हमनवा ने किया । इस मौके पर मिर्जा मोहम्मद बाकर ,मिर्जा जावेद सुल्तान, मिर्जा नदीम, मिर्जा सादाब , मिर्जा रुशेद , सैय्यद शहजादे , तालिब रजा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिले के खेतासराय, केराकत, मडिय़ाहूं, मछलीशहर, नौपेड़वा, बक्शा, रन्नों, खुटहन आदि इलाकों में भी चेहल्लुम पर ताजिया और अलम का जुलूस निकाल गया। अंजुमनों ने नौहा मातम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें