मीरगंज। धुंध के चलते रेलवे परिचालन भी प्रभावित हुआ है। धुंध को देखते हुए नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और प्रयाग से जौनपुर जाने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को निरस्त रही। छह ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
वाराणसी-प्रतापगढ़ और जौनपुर-इलाहाबाद रूट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के बिलंब से आने के कारण यात्रियों को शुक्रवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को आने वाली काशी विश्वनाथ शुक्रवार को जंघई स्टेशन पर करीब 23 घंटे विलंब से पहुंची। इसी तरह अमृतसर से हाबड़ा व हाबड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पांच घंटे देरी से चल रही है। छपरा से दुर्ग व दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, कुर्ला से वाराणसी जाने वाली काशी एक्सप्रेस दो और घंटे जनता एक्सप्रेस चार घंटे बिलंब से चल रही है। गोरखपुर से कुर्ला गोदान दो घेंटा देरी से चल रही है। ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जंघई के स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल का कहना है कि दिल्ली और पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेनें धुंध व कोहरे की वजह से विलंबित चल रही हैं। इसलिए कुछ ट्रेनें निरस्त भी हो रही हैं।