फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का पालन नहीं करा पा रहा प्रशासन

विज्ञापन
मड़ियाहूं पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के जुलूस में असलहे लेकर जाते समर्थक
विज्ञापन
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव में प्रशासन की सख्ती के बाद भी आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। कहीं कुछ प्रत्याशियों के जुलूस में असलहे का प्रदर्शन किया गया तो कहीं सत्ता पक्ष के लोग आचार संहिता का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। प्रशासन सत्ता पक्ष के लोगों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी के जुलूस में शामिल कुछ लोग असलहे के साथ नजर आए जिसे कुछ लोगों ने कैमरे में कैद किया। सोशल मीडिया पर इनका फोटो वायरल हुआ लेकिन पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को नहीं दिखाई दिया। इनके न तो असलहे जब्त हुए और न ही शांतिभंग में चालान ही हुआ। ऐसे ही मुंगराबादशाहपुर में भाजपा प्रत्याशी की जुलूस में आतिशबाजी की गई जिससे एक दुकानदार घायल हो गया था। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज कराया गय है। मछलीशहर में पूरा बाजार पोस्टर और बैनर से रातोंरात पट गया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान मंत्री और सांसद ने आचार संहिता का उल्लंघन किया लेकिन प्रशासन ने केस दर्ज नहीं किया। और तो और इनके सुरक्षाकर्मी भी नामांकन कक्ष तक घुस गए। इसकी वीडियो फुटेज भी प्रशासन के पास है लेकिन प्रशासन केस दर्ज करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। राज्यमंत्री गिरीश यादव और सांसद केपी सिंह का कहना है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया। वह संविधान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दूसरी तरफ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र त्रिपाठी ने मंत्री सांसद पर मुकदमा दर्ज करने की मांग अधिकारियों को पत्र लिखकर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें