फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व चेयरमैन सहित कई अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर से भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व नगरपालिका मुंगराबादशाहपुर के पूर्व अध्यक्ष समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उलंघन के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कस्बा निवासी विक्की गुप्ता की तहरीर पर की है। सीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि मुगराबादशहपुर नगर पालिका परिषद भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिवगोविंद साहू एवं पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि ने अपने समर्थको के साथ जुलूस जुलूस निकाला था। जुलूस में जमकर आतिशबाजी की गई थी। धारा 144 का उलंघन किया गया। पटाखे फोडने से एक दूकान दार घायल हो गया। घायल मनोज कुमार के भाई विक्की कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें