फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन छाई रही जहरीली धुंध, नहीं दिखी धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छायी जहरीली धुंध का असर जिले में भी पहुंच गया है। गुरुवार को पूरे दिन जहरीली धुंध छाई रही। कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। धुंध का असर गांव से लेकर शहर तक रहा। धुंध के चलते पूरे दिन धूप नहीं निकली।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े छह बजे तक आसमान साफ दिख रहा था। लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे धुंध बढ़ती गई। पहले तो लोगों को लगा कि कोहरे की धुंध है लेकिन जैसे जैसे धुंध का असर बढ़ता गया वैसे वैसे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। खास तौर से सांस के मरीजों को अधिक परेशानी हुई। लोगों को समझते देर नहीं लगी कि यह कोहरे का असर नहीं बल्कि दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिनों से फैले स्माग का ही प्रकोप है। मौसम के जानकार डा. डीपी उपाध्याय का कहना है कि या तो आंधी आए या फिर बारिश हो जाए तो इस जहरीली धुंध से लोगों को राहत मिल सकती है। अगर तेज हवा नहीं चली और बारिश भी नहीं हुई तो यह समस्या अभी कुछ और दिनों तक लोगों को परेशान कर सकती है। मीरगज प्रतिनिधि के अनुसार चौकीखुर्द गांव निवासी टीएन पाणडेय, सवैया गांव के रवि यादव, भटहर के सिन्टू मौर्या ने बताया की शाम होते होते वातावरण मे धूल भरी गंध महसुस हुई। सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। खुटहन इलाके के अहिरोपरशुरामपुर निवासी अमर बहादुर यादव ने बताया कि धुंध के चलते उन्हें आंख में जलन महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें