...जब ऐसे मिली सपा व बसपा प्रत्याशी
मौजूद लोग रह गए आश्चर्यचकित
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को एसडीएम कोर्ट में बने नामांकन कक्ष में पर्चा दाखिल करने के दौरान बसपा प्रत्याशी माया टंडन का सपा प्रत्याशी पूनम मौर्या ने पांव छू कर आशिर्वाद प्राप्त किया। फिर क्या था वहां मौजूद लोग यह देखकर आश्चर्य चकित रह गए। लेकिन दोनों प्रत्याशी एक दूसरे का हाल -चाल भी जाना।
बता दें कि बसपा प्रत्याशी माया टंडन गुरुवार को पहले पर्चा दाखिल करने पहुंची। वे नामांकन कक्ष में नामांकन कर रही थी। तभी सपा प्रत्याशी पूनम मौर्या भी नामांकन कक्ष के बाहर पहुंच गई थी। नामांकन कक्ष से बसपा प्रत्याशी माया टंडन पर्चा दाखिल कर बाहर आई। तभी सपा प्रत्याशी पूनम मौर्या ने बसपा प्रत्याशी का आशिर्वाद लेने के लिए उनका पांव पड़ा। जिसे देख वहां मौजूद लोग आश्चर्य चकित रह गए। इस दौरान जहां सपा प्रत्याशी ने कहा कि बसपा प्रत्याशी हमसे एम में बड़ी है तो उनका आशिर्वाद लेना मेरा फर्ज बनता है। वहीं बसपा प्रत्याशी भी कहीं की सपा प्रत्याशी ने कहा कि सपा प्रत्याशी हमसे उम्र में छोटी है। जिससे उन्होंने मेरा सम्मान किया है।
कमेटी गठित
जौनपुर(ब्यूरो)। मरकजी सीरत कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष इरशाद खान ने गुरुवार को कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें हनीफ अंसारी व इकराम शौदागर को उपाध्यक्ष, हाफिज शाह व शौकत अली अंसारी को सामांय सचिव, माजीद खान व नजरुल बारी को सचिव, जीशान खान व इरफान अहमद को संयुक्त सचिव, सरताज अहमद सिद्दीकी को कोषाध्यक्ष व परवेज अंसारी को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
दिल्ली पहुंच चुके हैं सेवादल
जौनपुर(ब्यूरो)। संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में 18 नवंबर से दिल्ली में होने वाली तीन दिवसीय 70 वां निरंकारी संत समागम में प्रतिभाग करने के लिए जिले से 200 सेवा दल के जवान पहुंच चुके हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी उदयनारायण जायसवाल ने दिया है। उन्होंने बताया कि यह निरंकारी संत समागम हर वर्ष मनया जाता है। इस वर्ष दिल्ली के सामागम मैदान रिंग रोड में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भारत के अलावां इग्लैंड, अमेरिका, कनाडा, सउदी, व आस्ट्रेलिया आदि स्थानों से भारी संख्या में निरंकारी संत उपस्थित होंगेे।