जौनपुर। नामांकन के चौथे दिन मंगलवार को जिले के तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 38 और सदस्य पद के लिए 268 लोगों ने पर्चे खरीदे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।
नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष पद के लिए 13 पर्चा खरीदे गए। इसमें खुशनूर बानों ने दो पर्चा, पूनम ने तीन पर्चा, चित्रलेखा सिंह ने दो पर्चा, दीपमाला ने चार पर्चा और मालती ने दो पर्चे खरीदे जबकि सदस्य पद के लिए 78 पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत जफराबाद के अध्यक्ष पद के लिए दो पर्चा खरीदे गए। इसमें जबींदर शाहू व सरफराज ने एक-एक पर्चा खरीदा। वहीं सदस्य पद के लिए 10 पर्चा खरीदे गए। मछलीशहर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 6 व सभासद पद के 29 पर्चे खरीदे गए। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा व सदस्य पद के लिए 39 पर्चे खरीदे गए। शाहगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए तीन सेट नामांकन पत्र खरीदे गये। जिसमें गीता ने दो पर्चा और रीता देवी ने एक पर्चा खरीदा। वहीं सभासद पद के उम्मीदवारों ने 28 पर्चा खरीदे गए। खेतासराय नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चा नहीं खरीदा गया। सदस्य पद के लिए सात पर्चे खरीदे गए। मडियाहूं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चा व सदस्य पद के लिए 31पर्चा खरीदा गया। बदलापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आठ पर्चे और सदस्य पद के लिए 31 पर्चे खरीदे गए। केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चा खरीदा गया। जिसमें अजीत कुमार गुप्ता ने एक पर्चा व अशोक कुमार जायसवाल ने दो पर्चा खरीदा है। सदस्य पद के लिए 15 पर्चे खरीदे गए।