फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
टीकाकरण अभियान के तहत रैली को हरी झंडी दिखाते डीएम सर्वज्ञराम और सीएमओ
विज्ञापन
मछलीशहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से अधीक्षक डा. रफीक फारुखी की झंडी दिखाकर टीकाकरण अभियान के तहत जागरूकता रैली को रवाना किया। भ्रमण के दौरान मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत किए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी लोगों को दी गई। बच्चों का टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चला रहा है। बच्चों के माता पिता सहित आम नागरिकों की जागरूकता के लिए सीएचसी से अधीक्षक डा. रफीक फारूकी के नेतृत्व में सभी चिकित्सक, आशा बहुए, प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के साथ रैली निकाली। रैली सब्जी मंडी, मंगल बाजार, कोतवाली मोहल्ला व पुरानी बाजार होते हुए पुन: सीएचसी पर आकर समाप्त हुई। छात्र हाथों में नारों से युक्त तख्ती लेकर चल रहे थे। इस दौरान रैली में अधीक्षक के अलावा डा. आरपी विश्वकर्मा, डा. सिददीकी, डा. एके अग्रहरि, डा. आरके यादव, फार्मासिस्ट वंशराज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें