मीरगंज। वाराणसी स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। इलाहाबाद वाया मिर्जापुर व वाया ज्ञानपुर रूट की एक दर्जन ट्रेनें 19 दिसंबर तक जंघई-जफराबाद के रास्ते से गुजरेंगी। इस दौरान इस रूट पर ट्रेनों का काफी दबाव रहेगा। ट्रेनों का रूट बदलने से शनिवार को यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ यात्रियों की तो ट्रेन ही छूट गई। ट्रेनों का रूट बदलने के कारण कई यात्रियों को बीच में ही यात्रा स्थगित करनी पड़ी। मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अप व डाउन, दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस अप व डाउन, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस अप व डाउन, शालीमार गोरखपुर एक्सप्रेस अप व डाउन, सीतामढ़ी आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस अप व डाउन ट्रेन 4 नवंबर से 19 दिसंबर तक परिवर्तित रूट से चलेंगी। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल ने बताया कि दूसरे रूट की ट्रेनें बदले हुए रास्ते से जा रही हैं।