गुरुद्वारे में सम्मानित किए गए सुशील वर्मा
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संचालक सुशील वर्मा एडवोकेट को शुक्रवार को रासमंडल स्थित ऐतिहासिक गुुरुद्वारा तपस्थान श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी में सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान श्री गुरूनानक देव जी के 549वें प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर श्री गुरू सिंह सभा की ओर से दिया गया। सुशील वर्मा का माल्यार्पण करके उन्हें अंगवस्त्रम एवं सरोपा भेंट किया गया। साथ ही सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनके योगदान की सराहना की गयी। इस अवसर पर सरदार कुलवंत सिंह छाबड़ा, सरदार गुरुवीर सिंह छाबड़ा, सरदार सतनाम सिंह, सरदार सतवन्त सिंह, सरदार मनदीप सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह के अलावा गुरू सिंह सभा के तमाम लोग उपस्थित रहे।