फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन आज से, तैयारी पूरी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में निकाय चुनाव के मद्देनजर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष तथा सदस्य पद पर नामांकन का कार्य शनिवार से शुरू होगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने शुक्रवार को नामांकन के मद्देनजर बैरिकेडिंग का कार्य पूरा करा लिया है। आयोग की ओर से नामांकन प्रपत्र सभी तहसीलों को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में तीन नगर पालिका जौनपुर, मुंगराबादशाहपुर व शाहगंज और छह नगर पंचायत मड़ियाहूं, मछलीशहर, केराकत, खेतासराय, जफराबाद व बदलापुर हैं। इसमें कुल नौ अध्यक्ष व 168 सदस्य के पद हैं। इन पदों के लिए चार नवंबर से नामांकन करने का कार्य शुरू होगा जो 10 नवंबर तक होगा। नामांकन का कार्य पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। चयनित नामांकन कक्षों सहित अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। नगर पालिका जौनपुर व नगर पंचायत जफराबाद के अध्यक्ष एवं सदस्य पद का नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर में होगा जबकि नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर व नगर पंचायत मछलीशहर के अध्यक्ष व सदस्य पद का नामांकन विहारी महिला महाविद्यालय परिसरं, नगर पालिका शाहगंज व नगर पंचायत खेतासराय के अध्यक्ष व सदस्य पद का नामांकन तहसील परिसर में होगा। इसी प्रकार नगर पंचायत मडिय़ाहूं के अध्यक्ष व सदस्य का नामांकन तहसील परिसरं, नगर पंचायत केराकत के अध्यक्ष व सदस्य का नामांकन तहसील परिसरें, नगर पंचायत बदलापुर के अध्यक्ष व सदस्य का नामांकन बदलापुर तहसील परिसर में होगा।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए नामांकन को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की। इसमें जौनपुर में 39, मुंगराबादशाहपुर में 25, शाहगंज 25, मड़ियाहूं, मछलीशहर व बदलापुर में 15-15, केराकत में 11, खेतासराय में तीन और जफराबाद में 10 वार्डों के लिए भी नामांकन होना है। इसकी तैयारियों की भी दोनों अधिकारियों ने समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें