जौनपुर। जेल में बंद सरपतहा गैंगरेप कांड के सभी पांच आरोपियों का पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। पुलिस ऐसा इ्सलिए कराना चाहती है ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
दरअसल सरपतहा गैंगरेप कांड का खुलासा करना पुलिसल के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंम मच गया था। 20 अक्तूबर की रात सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने नानी के साथ सो रही किशोरी को बोलेरो सवार बदमाशों ने जबरन उठा लिया था। परिवार के लोग विरोध किए तो तमंचे के बलपर उन्हें आतंकित कर बदमाशों ने किशोरी को बोलेरो में बैठा लिया और उसे घर से छह किलोमीटर दूर एक इंटर कालेज के पास ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घटना के नौ दिन बाद 29 अक्तूबर को बदमाशों को गौसपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश पेशेवर अपराधी हैं। इसके पहले तीन बार बैंक में चोरी का प्रयास कर चुके थे। लूट, चोरी का केस पहले से भी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद बदमाशों ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले इसी इलाके से ऐक और लड़की को वे घर से उठाए थे। हालांकि ग्रामीणों की सक्रियता से उस लड़की की आबरू बच गई थी। जेल में बंद बदमाशों में इस्तियाक कंकाली निवासी अढनपुर थाना सरपतहा चन्द्रभान उर्फ भानू निवासी बघखारा थाना सरपतहा, सोनू लोना निवासी अतरडीहा थाना सरपतहा राज नरायण निवासी भरारी थाना शाहगंज और हारुन कंकाली उर्फ पप्पी निवासी अढनपुर थाना सरपतहा शामिल हैं। एसपी केक चौधरी का कहना है कि गैंगरेप के पांच आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।