फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मौत के बाद जागा प्रशासन, सरायडीह गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव में बीते 26 अक्तूबर को डायरिया से पीड़ित पिता-पुत्री की हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद अब टूटी है। मंगलवार को उसी परिवार के तीन सदस्यों को उल्टी दस्त से पीड़ित होने पर रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां तीनों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सरायडीह गांव पहुंची और पीड़ित परिवार के आस पास दवाओं का छिड़काव किया। साथ ही बस्ती के अन्य लोगों में दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन

सरायडीह गांव निवासी सुनील सिंह (38) पुत्र अमलदार सिंह पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। वह किसी प्राइवेट कंपनी में कामकर किसी तरह परिवार की आजीविका चला रहा था। इधर कुछ दिनों से उसका स्वास्थ्य खराब हो गया तो वह परिवार के साथ अपने गांव सरायडीह आ गया था। सुुनील सिंह और उसकी छह वर्षीय बेटी अंशिका उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते ठीक से इलाज नहीं करा सका। इसके चलते बेटी अंशिका की 26 अक्टूबर को सुबह मौत हो गई और उसी दिन रात लगभग 9 बजे सुनील ने भी दम तोड़ दिया। परिवार के अन्य सदस्य भी डायरिया की चपेट में आ गए। मंगलवार को उल्टी दस्त से पीड़ित मृतक सुनील के पुत्र अंश(4) पत्नी सोनी देवी(32) व माता हुबराजी देवी(55) की भी हालत खराब होने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। पूरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप करती रही। आस पास के घरों में भी दवाएं वितरित की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रभात यादव खुद गांव में पहुंचे और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आस पास के 20 लोगों के खून का नमूना लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया गया है। गांव में नालियों व तालाब के आस पास दवा का छिड़काव कराया गया। सीएमओ डा. ओपी सिंह ने कहा कि 26 अक्तूबर को पिता पुत्री की मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई थी। मंगलवार को उसी परिवार के तीन सदस्यों को उल्टी दस्त से पीड़ित होने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेज दिया गया। पीड़ितों का इलाज चल रहा है। पिता-पुत्री की मौत कैसे हुई थी इसका सही कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें