फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने तीन लोगों का काटा एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। सीएमओ डा. ओपी सिंह ने मंगलवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान लालसा प्रसाद गौतम, जितेंद्र बहादुर यादव और लिपिक अजय मिश्र के कार्यालय में ताला बंद मिला। समय से कार्यालय नहीं पहुंचने पर तीनों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताते हुए साफ सफाई का निर्देश दिया। कंप्यूटर कक्ष में गंदगी देख जय प्रकाश मौर्य, आनंद तिवारी, वार्ड ब्वाय, शिवशंकर को फटकारा और प्रत्येक शनिवार को सभी अधिकारी और कर्मचारी को सुबह आठ बजे सफाई करने का निर्देश दिया। कर्मचारी दस बजे के बाद पहुंचे उनको लेट आने पर फटकार लगाई। कचड़ा उठाने वाले संगम कुमार के प्रतिदिन न आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीएचसी प्रभारी एसके यादव को निर्देशित किया कि जो भी लेट आ रहे हैं और समय का ध्यान नहीं दे रहे हैं उनके खिलाफ पत्र भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें