जौनपुर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को जिले भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान स्कूलों से बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। अस्पतालों में मरीजों में फल बांटे गए। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र व सीडीओ आलोक कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
इस दौरान जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्राइमरी विद्यालयों के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। डीएम, सीएमओ व डीडीओ ने जिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरित किया। इस मौके पर एडीएम आरपी मिश्र, रामआसरे सिंह, डीडीओ दयाराम, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, रामनारायण यादव, आरपी यादव आदि अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सिकरारा: माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय भभौरी में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गोष्ठी हुई जिसमें लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व के बारे में बताया गया। डा.विजय बहादुर सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर डा. सीमा सिंह, डा.आनंद सिंह, डा.संजय सिंह, डा.अखिलेश सिंह, डा.सुधाकर सिंह, डा.लालचंद मौर्य उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर, जूनियर हाईस्कूल शेरवां अहिरान, इंटर कालेज यादव गंज, आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल फतेहगंज आदि विद्यालयों में पटेल जयंती पर कार्यक्रम हुए। जलालपुर: बयालसी इंटर कालेज परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर डा. शेलेंद्र कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, ज्ञान चंद, अजय अखिलेश आदि मौजूद रहे। बरसठी: रामनगर के शेखूपुर पटेल पार्क पर सरदार पटले की जयंती मनाई गई। कवि सम्मेलन हुआ जिसमें कवियों ने अपनी कविताएं सुनाईं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा भईयाराम पटेल, रामलखन पटेल, राजेश दूबे, शोभनाथ पटेल व रमाकांत आदि रहे। मड़ियाहूं: स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन में पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महामंत्री सूर्यमणि यादव, सुरेंद्रनाथ यादव,चंद्रप्रकाश यादव, बृजराज चौरसिया, अनिशुर्रहमान उपस्थित रहे। सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के चकमहथा मादरडींह गांव में स्थित सुधारक पुद्दनराम पटेल प्राथमिक विद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। विधायक सुषमा पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाया डाला। विधायक ने अपने विधायक निधि से विद्यालय को एक कक्ष बनवाने के लिए तीन लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्त, होरीलाल पटेल, सालिकराम पटेल, शेष नारायण पटेल, रामधारी पटेल, रामआसरे पटेल, बीपी सरोज, आरपी पटेल उपस्थित रहे। मीरगंज: जंघई स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर धूमधाम से सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान जंघई स्टेशन पर सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्री और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल, रोहताश कुमार, कांस्टेबल सत्य नारायण यादव, बृजभान द्विवेदी, जितेंद्र, राकेश कुमार राय, उदय नारायण यादव आदि उपस्थित रहे।
करंजाकला: जासोपुर गांव में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति के संस्थापक सोनू भगत की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इस मौके पर ओमप्रकाश यादव, मु. कलीम सिद्दीकी, ज्योति वर्मा उपस्थित रहे।