फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की तर्ज पर डिग्री कालेजों में परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं यूपी बोर्ड की तर्ज कराने की कवायद शुरू हो गई है। स्नातक और परास्नातक के छात्र अब दूसरे केंद्र पर जा कर परीक्षा देंगे। सेंटर बनाने के लिए विश्वविद्यालय अभी से होमवर्क में जुट गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को शासन के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों की परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होती है तो विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि मुख्य परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर हर वर्ष उड़ाका दल, कक्ष निरीक्षक व केंद्राध्यक्ष के बीच नकल को लेकर किचकिच होती है। हर साल परीक्षा में 150-200 कालेजों पर सामूहिक नकल कराने का आरोप लगता है जबकि की परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्रीय उड़ाका दल के अलावा जिले की टीम भी केंद्रों का निरीक्षण करती है। इसके बावजूद नकल पर अंकुश न लगाना और परीक्षा में नकल की शिकायत को ध्यान में रखते हुए शासन ने तय किया है कि बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर यूजी और पीजी की परीक्षाएं भी दूसरे केंद्रों पर कराई जाएं। हालांकि अभी तक शासन से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। यदि शासनादेश जारी होता है तो विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए नए सिरे से तैयारी करनी होगी जो विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए चुनौती होगी।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में इस बार 803 कालेजों के छात्र शामिल होंगे। पिछले साल की अपेक्षा चालू सत्र में 96 कालेज जुड़ गए हैं जबकि सत्र 2016-17 की परीक्षा में 707 कालेज शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए 675 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा के दौरान 130 कालेजों पर सामूहिक नकल कराने का आरोप था। उड़ाका दल की शिकायत पर विश्वविद्यालय ने इन कालेजों की कापियों को जांच के लिए यूएफएम कमेटी को सौंप दिया था। जांच के बाद कमेटी ने सामूहिक की पुष्टि होने पर 23 कालेजों को एक साल के लिए डिबार कर दिया था। 107 कालेज दोष मुक्त कर दिए गए थे।
विश्वविद्यालय के परीक्षा अधीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री ने डिग्री कालेजों में भी स्वकेंद्र परीक्षा खत्म करने की बात कही है। इस संबंध में अभी शासन से कोई पत्र नहीं आया है। विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारी कर रहा है। यदि स्व केंद्र परीक्षा खत्म होती है तो विश्वविद्यालय परीक्षा कराने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें