फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों में डंप है आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लेखपालों की हड़ताल के चलते जाति, अधिवास और आय प्रमाण प्रमाण पत्र के हजारों आवेदन तहसीलों में डंप हैं। प्रमाण पत्र न मिंल पाने से जहां छात्र वजीफा के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे वहीं नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है। जिले की सभी छह तहसीलों में आय, जाति और अधिवास के 17526 आवेदन डंप हैं। बदलापुर तहसील में सबसे अधिक 3402 आवेदन डंप हैं।
विज्ञापन

दर असल लैपटाप और स्मार्टफोन उपलब्ध कराने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश भर में लेखपालों का आंदोलन चल रहा है। आंदोलित लेखपाल कोई काम नहीं कर हे हैं। जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र के लिए लोग आनलाइन आवेदन तो कर दे रहे पर तहसील से प्रमाण पत्र तबतक जारी नहीं हो सकता जबतक उसपर लेखपाल अपनी रिपोर्ट नहीं लगाएंगे। आनलाइन आवेदन पर लेखपालों को आनलाइन पोर्टल पर ही अपने डिजिटल सिग्नेचर के साथ उसे आगे बढ़ाना होता है। लेखपाल के स्तर से आवेदन पोर्टल पर फार्वर्ड होने के बाद राजस्व कानूनगो और वहां से तहसीलदार के पोर्टल पर जाता है। लेकिन लेखपालों की हड़ताल के चलते सारे आवेदन कम्प्यूटर में ही डंप हैं। जौनपुर सदर तहसील में जाति प्रमाण पत्र के 1100, आय प्रमाण पत्र के लिए 1650 और अधिवास प्रमाण पत्र के लिए 870 समेत कुल 3620 आवेदन डंप हैं। इसी प्रकार मछलीशहर तहसील में जाति प्रमाण पत्र के 703, आय प्रमाण पत्र के 930 और अधिवास के 570 समेत 2203 आवेदन, बदलापुर में कुल मिलाकर 3402 आवेदन डंप हैं। केराकत में 2581, शाहगंज में 3590 और मडिय़ाहूं तहसील में कुल 2130 आवेदन जमा हैं। उधर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी प्रतिदिन सहजजन सेवा केंद्र, या तहसीलों में जाकर आवेदन की अपडेट देख कर मायूस लौट जा रहे हैं। जिले की तीन नगरपालिका और छह नगर पंचायतों में चुनाव के लिए आगामी चार नवंबर से नामांकन भी शुरू हो जाएगा। खास तौर से सुरक्षित सीटों से चुनाव लड़ने वालों को जाति प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है। चुनाव लडने वाले प्रत्याशी भी संकट में हैं। एडीएम आरपी मिश्र ने बताया कि लेखपालों से बात हुई है। वह हड़ताल पर रहने के बाद भी जाति, निवास, आय प्रमाण पत्रों के आवेदनों पर रिपोर्ट लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें