फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए बनाए गए 146 मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 146 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 53 मतदान केंद्र संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। वहीं केराकत, खेतासराय और जफराबाद के सभी मतदान केंद्र संवेदनशील, अति संवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं। इन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन व्यापक सुरक्षा की व्यवस्था होगी। 93 मतदान केंद्र सामान्य हैं।
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में बनाए गए कुल 146 मतदान केंद्रों में 53 ऐसे मतदान केंद्र चयनित किए गए हैं जिस पर विवाद होने की आशंका है। इन मतदान केंद्रों को संवेदनशील, अति संवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इनमें 22 मतदान केंद्र संवेदनशील, 13 मतदान केंद्र को अति संवेदनशील और 18 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। सूत्रों की मानें तो ऐसे बूथों पर वीडियो कैमरा सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। नगर पालिका परिषद जौनपुर में बनाए गए 97 मतदान केंद्रों में से आठ मतदान केंद्र संवेदनशील, चार अति संवेदनशील और पांच मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में 10 मतदान केंद्र तीन संवेदनशील, दो अतिसंवेदनशील व एक अतिसंवेदनशील प्लस है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद शाहगंज में बने सात मतदान केंद्रों में दो संवेदनशील व तीन मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस हैं। इस नगर पालिका में एक भी अति संवेदनशील मतदान केंद्र नहीं हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत मडिय़ाहूं में बने नौ मतदान केंद्रों में दो संवेदनशील, एक अति संवेदनशील व तीन अतिसंवेदनशील प्लस, नगर पंचायत मछलीशहर में बने सात मतदान केंद्रों में तीन संवेदनशील, दो अति संवेदनशील व एक अतिसंवेदनशील प्लस, नगर पंचायत केराकत में बने गए दो मतदान केंद्रों में संवेदनशील एक भी नहीं है। जबकि एक अतिसंवेदनशील व एक अतिसंवेदनशील प्लस है। नगर पंचायत खेतासराय में बने छह मतदान केंद्रों में दो संवेदनशील, एक अति संवेदनशील व तीन अतिसंवेदनशील प्लस, नगर पंचायत जफराबाद में बने तीन मतदान केंद्रों में एक संवेदनशील, एक अति संवेदनशील व एक को अतिसंवेदनशील प्लस है। इसी प्रकार नगर पंचायत बदलापुर में बने छह मतदान केंद्रों में एक संवेदनशील, एक अति संवेदनशील व एक अतिसंवेदनशील प्लस चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें