फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निस्तारण करने की मांग 21-02-12

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसान पंचायत किया। जिसमें किसान समस्याओं का निस्तारण करने की आवाज बुलंद की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि किसान को अन्नदाता कहा जाता है। लेकिन उनके समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानों को खेती किसानी का कार्य करने में परेशानी हो रही है। हालत यह है कि उनके फसलों का उचित मूल्य भी नहीं मिलता है। जिससे वे आर्थिक संकट भी झेलते हैं। उन्होंने कहा कि धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति कुंतल करने, धान क्रय केंद्रो द्वारा धान का नगद भुगतान करने, गन्ने का समर्थन मूल्य दो हजार रुपया प्रति कुंतल करने, न्याय पंचायत स्तर पर सब्जी मंडी खोलने, डा.स्वामी नाथन की रिपोर्ट शीघ्र लागू करने आदि की मांग पूरा करने की आवाज बुलंद की गई। पंचायत में राजबली, समर पाल, घनश्याम, राममूर्ति चौहान, हुबलाल, धर्मराज, विहारीलाल यादव, शोभावती, गायत्री, किरन व कृष्णा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें