बरसठी। माता सद्गुणों की जननी होती है। इस पिछड़े क्षेत्र में कन्या महाविद्यालय की स्थापना कर माता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। ये बातेें मछलीशहर के भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद ने मालती सिंह की चौदहवीं पुण्यतिथि पर स्व. मालती सिंह महाविद्यालय अंबरपुर बेलवां मड़ियाहूं के परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में कहीं।
सांसद रामचरित्र ने महाविद्यालय तक जाने के लिए सड़क और पुलिया बनवाने का आश्वासन दिया। सांसद केपी सिंह ने कहा कि माता सरस्वती, दुर्गा की रूप होती हैं। चक्के महाविद्यालय के प्रबंधक अजेंद्र दूबे ने कहा कि यह पुरूष प्रधान देश है। ऐसे में माता का सम्मान होना चाहिए। माता चाहे जैसी हो उसका पूजा करना पुत्र का कर्तव्य है। अपना दल के प्रदेश सचिव पप्पू माली ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अमल करना ही मालती सिंह के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा नेता अनीता रावत ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतापगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि ऐसी माता धन्य हैं जिनकी प्रेरणा से माता रूपी बच्चियों को महाविद्यालय मिला। संस्थापक अरविंद सिंह दारा ने कहा कि माता का सम्मान करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। दोनों सांसद से विद्यालय तक एक किमी तक सड़क बनाने की मांग की। प्रबंधक अलगू प्रसाद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने स्वागत गीत गाया। अध्यक्षता भैयालाल पटेल और संचालन अध्यापक आरके यादव ने किया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ ओमप्रकाश त्रिपाठी, अनीता रावत, शमशेर सिंह, राघवेंद्र सिंह, अखिल प्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह अजेंद्र दूबे, अनीता रावत, संकठा प्रसाद सिंह, राम आसरे सिंह, राजेन्द्र बहादुर सिंह, चंद्रेश सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी विक्रम सिंह रहे।